Kishanganj News: 68 लंबित आवेदनों में 38 दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड
किशनगंज, अक्टूबर 1 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। दिव्यांगजनों के लंबित यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में प्रखंड स्तरीय विशेष चिकित्सा मूल्यांकन एवं निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे।
विशेष चिकित्सा मूल्यांकन एवं निबंधन शिविर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का चिकित्सा मूल्यांकन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टीएन रजक ने बताया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में लंबित यूडीआईडी आवेदनों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के 68 लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.