Kishanganj News: 65 किलो तांबे के तार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता गलगलिया थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरुवार को की गई। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबे का तार और घटना में इस्तेमाल किया गया एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापेमारी दल द्वारा की गई है। किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1 अक्टूबर की रात गलगलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री से आरोपियों द्वारा करीब 50 हजार रुपये मूल्य का तांबे का तार चोरी कर लिया गया था। इस मामले में फैक्ट्री के आवेदक आदित्यनाथ झा के आवेदन पर गलगलिया थाना में कांड संख्या 97/26 दर्ज किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.