Kishanganj News: 60 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: किशनगंज । किशनगंज थाना पुलिस ने शनिवार को पूरब पाली चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक ई-रिक्शा पर लदी 60 लीटर विदेशी शराब जप्त करने के साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई नए नियमों के तहत ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियोग्राफी और डिजिटल साक्ष्य तैयार करते हुए की गई है।
कार्रवाई का विवरण जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस प्रभाकर सिंह शनिवार को गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर की ओर से एक ई-रिक्शा पर दो व्यक्ति विदेशी शराब लेकर एमजीएम की तरफ आ रहे हैं। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरब पाली के पास पक्की सड़क पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.