Kishanganj News: 60 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 8 -- Kishanganj News: पौआखाली। मवेशी तस्करी के खिलाफ सुखानी थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साबोडांगी चौक के समीप 60 मवेशियों से लदे छह चक्का ट्रक को जप्त किया। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद मवेशियों में 55 मवेशी और दो मृत मवेशी शामिल हैं। एक मवेशी घायल भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज की ओर से एक ट्रक में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साबोडांगी चौक के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखते ही ट्रक में सवार चालक समेत तीनों लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल ने तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत कुमार मंडल (52...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.