किशनगंज, नवम्बर 7 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को डुमरिया में एक घर में छापेमारी कर 53.15 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को किशनगंज सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि डुमरिया दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला जितेश कुमार दास अपने चाय दुकान के पीछे स्थित घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद अवर निरीक्षक नितेश कुमार वर्मा,अवर निरीक्षक नरेश पासवान, सिपाही धीरज कुमार और राजहंस कुमार को शामिल करते हुए छापेमारी टीम गठित की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छापेमारी में पांच लीटर देसी शराब बरामद शराब को धरमपुर से लाया जाता था। पुलिस ने चाय दुकान की तलाशी ली। इसके बाद...