किशनगंज, नवम्बर 29 -- फिटनेस और जागरूकता का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली Kishanganj News: दिघलबैंक, निज संवाददाता। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'फिट इंडिया मूवमेंट' को जन-जन तक पहुंचाने और आम नागरिकों में स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी की ओर से आयोजित साइकिल रैली का रविवार को 12वीं बटालियन के बीओपी पेकटोला में आकर समाप्त हुआ। साइकिल रैली में दो महिलाएं सहित कुल चौबीस जवान शामिल थे। एसएसबी के महानिरीक्षक वंदन सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का नेतृत्व उप-कमांडेंट शैलेश सिंह ने किया। रैली की शुरुआत 34वीं बटालियन के बोरो बीसा बीओपी से हुई थी। इसमें एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने लगभग 346 किलोमीट...