Kishanganj News: 30 साल पुराना मार्केटिंग शेड कर रहा हादसे का इंतजार
किशनगंज, जुलाई 12 -- Kishanganj News: पौआखाली। एक संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं व्यस्ततम गुदरी बाजार स्थित करीब 30 वर्ष पुराना सरकारी मार्केटिंग शेड अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन के कंक्रीट के पिलर और बीम में गहरी व मोटी दरारें पड़ गई हैं तथा कई स्थानों पर जंग लगे सरिए बाहर निकल आए हैं। इसके बावजूद दर्जनों फुटकर दुकानदार रोजाना इसी शेड के नीचे अपनी दुकानें लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शेड की मौजूदा हालत कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
व्यापारियों की समस्याएं व्यापारियों के अनुसार वर्षों से मरम्मत के अभाव में शेड की स्थिति लगातार बिगड़ती गई है। पूर्व में आए भूकंप के झटकों और हर वर्ष आने वाले तेज आंधी-तूफान के कारण छत का प्लास्टर कई जगहों से टूटकर गिर चुका है। कई बार दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.