Kishanganj News: 30 वर्षों से पुल का इंतजार, आखिर ग्रामीणों ने खुद बना डाला चचरी पुल
किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: पौआखाली। एक संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खारुदह ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-03 स्थित नया बस्ती गोगोरिया गांव में विकास की अनदेखी की एक तस्वीर सामने आई है। करुवामनी से गोगोरिया गांव को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर पिछले लगभग 30 वर्षों से स्थायी पुल का निर्माण नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही चचरी पुल बनाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। लगातार दो दिनों तक चले श्रमदान अभियान में दर्जनों ग्रामीणों ने बांस, बल्ली एवं स्थानीय संसाधनों की मदद से अस्थायी चचरी पुल तैयार कर आवागमन बहाल कर दिया।
पुल के अभाव में आवागमन में परेशानी : ग्रामीणों ने बताया कि यह संपर्क मार्ग करुवामनी, गोगोरिया तथा आसपास के कई टोले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.