Kishanganj News: 271 ग्राम मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 271 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15600 रुपये नेपाली मुद्रा और एक मोटरसाइकिल भी जप्त की है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई कोचाधामन थाना क्षेत्र के महबूब चौक के पास की गई। मंगलवार को एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप कोचाधामन की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.