Kishanganj News: 26 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी
किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता सदर अस्पताल के एक पूर्व कर्मी पर 26 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित व्यक्ति बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी ने सदर अस्पताल के पूर्व कर्मी के विरुद्ध 26 लाख रुपए ठगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पूर्व कर्मी ने कुछ जरूरी कार्य के नाम पर पीड़ित से मई 2025 में 13 लाख रुपए लिए। इसके बाद एक बार फिर 13 लाख रुपए लिए। लेकिन अब तक रुपए नहीं लौटाए गए है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.