किशनगंज, जुलाई 24 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में 25 जुलाई 2026 को "समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग तरह-तरह के प्रयास किया जा रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भेजे पत्र में कहा है कि संगोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा बच्चों की शिक्षा, सीखने की प्रगति और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 25 जुलाई को सभी प्राथमिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी विभा...