Kishanganj News: 21 वर्षीय युवक के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पोरलाबड़ी से एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने की प्राथमिकी किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पोरलाबड़ी निवासी युवक बीते 23 सितंबर की शाम घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आस-पास के सभी संभावित इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। लापता युवक के भाई ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि काफी समय बीत जाने के कारण अब परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। इसी घबराहट और खोजबीन के कारण पुलिस को सूचना देने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.