Kishanganj News: 21 पुड़िया बमादक पदार्थ के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 18 -- खगड़ा पासवान टोला में पुलिस की छापेमारी Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाने की पुलिस ने खगड़ा पासवान टोला से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला के पास से ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली संदिग्ध मादक पदार्थ की 21 पुड़िया बरामद की गई हैं। जप्त पदार्थ का कुल वजन 9.55 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को शनिवार को खगड़ा पासवान टोला में एक महिला के मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध महिला को पकड़ा और नियमानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.