किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को वाइब्रेंट विलेज मालटोली में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), किशनगंज की दिघलबैंक कंपनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में देशबंधु इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग, सिलीगुड़ी के सहयोग से युवतियों को 21 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उप कमांडेंट स्वपन रजक, दिघलबैंक की मुखिया पूनम देवी और प्रधानाध्यापक कौरव कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट शिव राम कृष्णन, मनोज कुमार सहित सीमावर्ती गांवों की युवतियां और एसएसबी के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करत...