Kishanganj News: 200 साल से आस्था की लौ जला रहा पौआखाली का सार्वजनिक दुर्गा मंदिर
किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की पहचान केवल एक धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि करीब दो शताब्दी पुरानी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के केंद्र के रूप में भी है। आधुनिकता और भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव के बीच जहां पुरानी परंपराएं और संस्कृति धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही हैं, वहीं पौआखाली का सार्वजनिक दुर्गा मंदिर आज भी अपने पूर्वजों से मिली पूजा पद्धति और परंपराओं को पूरी श्रद्धा के साथ संजोए हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर में दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1823 में ब्रिटिश हुकूमत के समय हुई थी। बताया जाता है कि उस समय इस क्षेत्र की रियासत के राजा रहे स्वर्गीय पीसी लाल ने यहां मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत कराई थी। जिस स्थान पर उस समय मां की पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.