किशनगंज, सितम्बर 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने बंगाल सीमा से सटे रामपुर चेकपोस्ट के पास मंगलवार की देर रात्रि मवेशियों से लदे एक ट्रक को जप्त किया है। पुलिस ने ट्रक से क्रूरतापूर्ण तरीके से बांधकर ले जाए रहे 13 मवेशी बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बंगाल की ओर से एक ट्रक अवैध रूप से मवेशियों को लादकर रामपुर चेकपोस्ट की तरफ आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने तुरंत रामपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। रात्रि को बंगाल की दिशा से आ रहे ट्रक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास...