किशनगंज, सितम्बर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। नवीन कुमार, जिलाधिकारी, किशनगंज के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के हितार्थ "दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड" का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग, किशनगंज के संयुक्त समन्वय एवं सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय, किशनगंज द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 109 आवेदकों का (शारीरिक जांच) किया गया। जाँचोपरांत पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (यू०डी०आई०डी०) निर्गत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, ताकि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ससमय लाभ सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि यह शिविर जिले में लंबित दिव्यांगता प्रमाणीक...