Kishanganj News: दो फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बुधवार की शाम रुईधासा से दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2025 में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 109 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.