किशनगंज, जुलाई 9 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक के निर्णय बैठक में ठाकुरगंज नगर पंचायत हाट परिसर में निर्मित पक्की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया के लिए पूर्व में प्रकाशित आम सूचना संख्या 02/2025-26 को सर्वसम्मति से रद्द करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि दुकानों का आवंटन पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल...