किशनगंज, अक्टूबर 30 -- जीविका आरोग्य दिवस का उद्देश्य Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक सफलता इस बात से तय होती है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श पहुंच पा रहा है या नहीं। खासकर महिलाओं, ग्रामीण आजीविका समूहों से जुड़ी सदस्यों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए समय रहते बीमारी की पहचान गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी पर गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जीविका आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य सदस्यों को स्वास्थ्य केंद्रों पर बुलाकर उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार, परामर्श और जरूरत के अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल ...