Kishanganj News: हरियाली तीज पर सोलह शृंगार में सजीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं
किशनगंज, अगस्त 21 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता सावन की फुहार और हरियाली के बीच गुरुवार की शाम मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया। तीज के मौके पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजीं नजर आईं। हरे रंग की पोशाक, मेहंदी, चूड़ियों और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने तीज गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रप्रकाश महेश्वरी के निवास पर किया गया था。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : हरियाली तीज पर सोलह शृंगार में सजीं मारवाड़ी समाज की महिलाएंसामाजिक और सांस्कृतिक एकता कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन और तीज से जुड़े लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया। एक-दूसरे को तीज की बधाई देते हुए महिलाओं ने पर्व की खुशियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.