Kishanganj News: सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है
किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर किशनगंज की छात्राओं की एक टोली ने एक सराहनीय पहल की। छात्राओं ने सड़क पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले तथा बिना सीट बेल्ट कार में सफर करने वाले लोगों को रोककर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों से विनम्र निवेदन किया कि वे अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने प्रियजनों के बारे में सोचें और कुछ मिनट की लापरवाही के कारण अपनी अनमोल जिंदगी को खतरे में न डालें। छात्राओं का संदेश बेहद भावुक और प्रेरणादायक था - "आपका परिवार घर पर आपका इंतजार करता है। आपकी एक छोटी-सी सावधानी उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.