किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार किशनगंज के निर्देशानुसार जिले भर में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र प्रवर्तन अभियान के दौरान ट्रक एवं जुगाड़ वाहनों की जांच की जा रही है । इसी कड़ी में शनिवार को को जिले में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के अनुपालन हेतु प्रवर्तन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच अभियान के दौरान की गई कर्रवाई में विभिन्न जगहों से कुल 04 वाहनों को जप्त किया गया। जिसमें 02 ट्रक एवं 02 जुगाड़ वाहन शामिल हैं। इस संबंध में परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने लोगों से अपील की कि नियमानुसार वाहन का परिचालन करें, जिससे कि कार्रवाई से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दु...