किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। निज संवाददाता श्री राम प्लाई बहादुरगंज के प्रतिष्ठान मालिक सुधीर शर्मा पर उनके दुकान के स्टाफ द्वारा जानलेवा हमला एवं मारपीट कर लहुलुहान करने से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी दुकान स्टाफ नरेश सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत का पालन कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीते रात दुकान बंद करने के दौरान एक ग्राहक से उलझने एवं अभद्र व्यवहार की शिकायत पर दुकान मालिक सुधीर शर्मा द्वारा अपने दुकान स्टाफ नरेश सिन्हा को व्यवहार सुधारने की नसीहत देने पर संबंधित दुकान स्टाफ उग्र और हिंसक होकर दुकान मालिक पर जानलेवा हमला कर दुकान मालिक का सिर चाय बनाने वाले सस्पेन से प्रहार कर बुरी तरह लहुलुहान कर बेसुध कर दिया। आरोपी दुकान स्टाफ के हमले से गंभीर तौर पर घायल दुकान मालिक का सिर में आठ टांक...