किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 327 ई पर माड़ाडांगा पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर तेज गति से जा रहे थे। नेशनल हाईवे के किनारे एक चारपहिया वाहन खड़ी थी, जिसका चालक (जो आर्मी में कार्यरत बताया जा रहा है) किसी आवश्यक कार्य से सड़क किनारे गया था। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक कोचाधामन थाना क्षेत्र के अंधासुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इ...