Kishanganj News: सड़क की बदहाली को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार के रोड नं 01 में जलजमाव कीचड़ की समस्याओं को लेकर बिशनपुर बाजार के दुकानदारों ने सोमवार को डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता फेराग आलम के नेतृत्व में बिशनपुर बाजार के रोड नं 02 के दुकानदारों ने डीएम को आवेदन के माध्यम से इस सड़क की बदहाली से अवगत कराते हुए इस सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई। आवेदन के माध्यम से दुकानदारों ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण ग्राहक इस रोड से गुजरने से कतराते है ,जिससे उनका व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.