Kishanganj News: सड़क किनारे बेहोश मिले सीएसपी संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला के सुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क किनारे एक सीएसपी संचालक तौहीद आलम (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मीरभिट्टा निवासी तौहीद आलम के रूप में हुई है, जो लोहागाड़ा में सीएसपी का संचालन करते थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ लूटपाट की और उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि मृतक के पास से कितनी राशि गायब हुई इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक तौहीद आलम बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एटीएम व बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर जब तलाश शुरू की गई, तो वह सुखानी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.