Kishanganj News: सड़क किनारे बेहोश मिले सीएसपी संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत (रिवाइज)
किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिला के सुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क किनारे एक सीएसपी संचालक तौहीद आलम (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मीरभिट्टा निवासी तौहीद आलम के रूप में हुई है, जो लोहागाड़ा में सीएसपी का संचालन करते थे। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक तौहीद आलम बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एटीएम व बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर जब तलाश शुरू की गई, तो वह सुखानी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें तुरंत पौआखाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.