किशनगंज, जुलाई 17 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। शहरी विकास योजना अंतर्गत नप बहादुरगंज में निर्मित सड़क सह नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार लगभग तेईस लाख के प्राक्कलन पर निर्मित झांसी रानी चौक से थाना रोड होकर शिव मंदिर चौक तक बुडको की देखरेख में निर्मित सड़क सह नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता चंद महीनों में निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ी कर दिया है। निर्माण के महज छह माह में निर्मित सड़क उखड़ने से स्थानीय नगरवासी निर्माण से जुड़े गुणवत्ता को लेकर पेशोपेश में आ गये हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद संजय कुमार ने भी वार्ड संख्या ग्यारह से जुड़े उक्त सड़क सह नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर आपत्ति व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: शांति नगर मलिन बस्ती में अन्य वार्ड का लगा प्राक्कलन बोर्ड नगर कार्यपा...