किशनगंज, अगस्त 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। निजी सवाददाता स्थानीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद के मेची सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

गत बैठक की कार्यवाही पर चर्चा सर्वप्रथम अध्यक्ष द्वारा गत बैठक की कार्यवाही अनुपालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग के सुधार पर ध्यान बैठक में मौजूद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर जरूरतमंद मरीजों का इलाज हर हाल में सुनिश्चित करेंगे, सरकारी स्वास्थ सेवा को दलालों से मुक्त रखेंगे, जिले भर में स्वास्थ सेवा को मजबूती प्रदान करने के उद्द...