किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के आलोक में आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए 24x7 व्हाट्सएप सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला नियंत्रण कक्ष (आपदा प्रबंधन) में 24x7 संचालित नियंत्रण कक्ष में आमजनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व समस्या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9973666016 तथा विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9939973003 निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : आपातकालीन सहायता के लिए यहां...