किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दिवस एवं दिनांक 12 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान आज, निकलेगी भव्य रैलीबैठक के महत्वपूर्ण बिंदु बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य समारोह स्थल की तैयारी, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दीवारों की रंगाई-पुताई, रंग-बिरंगी पताकाओं से सजावट, अल्पाहार, ध्वनि विस्तारक (माइक) व्यवस्था, बैण्ड एवं बिगुल, शामियाना एवं कुर्सियों की व्यवस्था, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयार...