किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय पर्व समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आशीष कुमार ने की। इस दौरान 15 अगस्त के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Gaya News: 15 अगस्त की तैयारी को लेकर इमामगंज में बैठकबैठक की जानकारी बैठक में बीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का पर्व है। इसके आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ...