Kishanganj News: स्थायी लोक अदालत का किया गया गठन
किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता जनोपयोगी मामलों के त्वरित और सुलभ निष्पादन के लिए जिले में स्थायी लोक अदालत का गठन किया गया है। शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान स्थायी लोक अदालत के नवनियुक्त अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिलेश कुमार त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष निखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस अदालत में शिक्षा, शिक्षण संस्थान, बिजली की समस्याएं, आवास और भू-संपदा (रियल एस्टेट) से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उन्हें सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा प्राधिकार भवन कार्यालय में अपना आवेदन दे सकता है। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.