Kishanganj News: स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम
किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, निज संवाददाता। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुबरी में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसे कुप्रथा के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, इसलिए बेटियों का कम उम्र में विवाह के बंधन में बांधने के बजाय उन्हें अच्छी शिक्षा, बेहतर अवसर और अपने सपनों को साकार करने का मौका देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.