Kishanganj News: स्कूल बस और बोलेरो पिकअप में आमने-सामने टक्कर, कई बच्चे घायल
किशनगंज, अगस्त 18 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज-किशनगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह ठाकुरगंज थाना से कुछ दूरी पर चामा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस और बोलेरो पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार स्कूली बच्चे रईस आलम, माही, निहार, मनोहर, राज घायल हो गए। वहीं, पिकअप चालक आनंद कुमार झा और उपचालक जितेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल बस बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान ठाकुरगंज थाना की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्कूल ड्रेस में घायल बच्चों को देखकर आसपास के लोग तत्काल घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.