Kishanganj News: स्कूटी से ले जाया जा रहा 300 लीटर विदेशी शराब किया गया जब्त
किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया के पास स्कूटी से ले जाया जा रहा विभिन्न कम्पनियों का 300 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। कार्रवाई बुधवार की शाम को किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक सूरज कुमार के द्वारा की गई। किशनगंज सदर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी की दो युवकों के द्वारा बंगाल से शराब लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तभी दो युवक तेघरिया की ओर से स्कूटी से गुजर रहा था। दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया गया,लेकिन दोनों युवक स्कूटी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्कूटी की जांच करने पर विभिन्न कम्पनियों का विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस दोनों युवकों का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.