Kishanganj News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों को सिखाए जा रहे सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के गुर
किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय ठाकुरगंज में मंगलवार को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता कुमारी ने झंडोत्तोलन कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति, समाजसेवा और आपदा के समय लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका कविता कुमारी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न अंग है। प्रत्येक विद्यार्थी को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सेवाभाव और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। साथ ही, उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करते हुए समाज की सेवा करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.