किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। ठाकुरगंज नगर प्रशासनिक भवन परिसर में गुरुवार को सौर मेले का शुभारंभ हुआ। डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सौर जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर की छत पर सौर पैनल लगाने और सरकार की योजना का लाभ लेने की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की खपत और बिल में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज : छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल घटाने का मौका, ठाकुरगंज में सौर मेले का शुभारंभ लोगों को स्वच्छ और हरित ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में सौर ऊर्जा...