किशनगंज, अगस्त 10 -- Kishanganj News: किशनगंज। सावन माह की दूसरी सोमवारी के मौके पर सोमवार को कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत बिशनपुर अंतर्गत ज्योतिष टोला डहुआबारी शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष और बच्चों ने माथे पर कलश लेकर ज्योतिष टोला शिव मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ कर छठ घाट बिशनपुर पहुंचे जुलूस में सैकड़ों महिलाओं ने महादेव का जयकारा लगाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा,श्रद्धालुओं ने बिशनपुर खखुआ नदी से जल भर कर पुन: शिव मंदिर निकले और शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया । कलश यात्रा के दौरान स्टेट बैंक बिशनपुर के समीप के भक्तों के लिए ठंडा पानी, शरबत और कोल्ड ड्रिंक की भी व्यवस्था किया गया था, श्रद्धालुओं की सेवा स्थानीय लोगों के द्वारा की ...