किशनगंज, अक्टूबर 2 -- Kishanganj News: सोनवर्षाराज, संवाद सूत्र। नगर पंचायत क्षेत्र में एक ओर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं वार्ड नंबर 13 में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। खाली पड़े स्थलों और सड़क किनारे कचरा जमा होने से यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों के अनुसार, प्लास्टिक, पॉलीथिन, सड़ी-गली सामग्री और अन्य कचरे से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कचरे के कारण मच्छरों और कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे बीमारी फैलने की आशंका को लेकर लोगों में चिंता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा जमा होने की समस्या को लेकर नगर पंचायत को कई बार शिकायत ...