Kishanganj News: सेवा संकल्प अभियान के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किशनगंज में किया पौधरोपण
किशनगंज, अक्टूबर 5 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को शहर के भूतनाथ गौशाला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर सफाई की और परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ यह सेवा संकल्प अभियान आगामी 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सेवा संकल्प अभियान के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.