किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संविदा कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार एवं सेवांत लाभ से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविदा कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार से संबंधित प्रक्रियाओं, लंबित प्रस्तावों, आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा पात्र कर्मियों को नियमानुसार सेवांत लाभ उपलब्ध कराने से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। संविदा के आधार पर नियोजन हेतु तीन मामले यथा एक पंचायत सचिव ,एक प्रधान लिपिक एवं एक राजस्व कर्मचारी का नियोजन, संविदा अवधि विस्तार हेतु चयन समिति द्वारा निर्णय लिया गया। सेवांत लाभ मामले की समीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी टेढ़ागाछ से सेवांत लाभ से संबंधित प्रतिवेदन अप्र...