किशनगंज, नवम्बर 6 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते सूखे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को भारत-नेपाल मैत्री संघ की सुरंगा उपशाखा की ओर से 24 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। नेपाल के झापा जिले के सुरंगा से शुरू हुई दौड़ का समापन लसुना स्थित दिघलबैंक बॉर्डर पर हुआ। इसमें दोनों देशों के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया।

मैराथन के विजेताओं को किया गया सम्मानित पुरुष वर्ग में बागलुंग जिले के तीर्थ पुन ने प्रथम, मोरंग जिले के विक्रम लिम्बू ने द्वितीय और भारत के मालदा निवासी पंचानन बेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में मालदा की संपता गैन प्रथम, जुम्ला की राज्यलक्ष्मी रावल द्वितीय और काठमांडू की सम्झना लिम्बू तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को संघ की ओर से प्रमाण पत्र औ...