किशनगंज, नवम्बर 2 -- चचरी पुल से मिली राहत, स्थायी पुल की मांग बरकरार Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर सोमवार को बांस से निर्मित चचरी पुल का शुभारंभ कर दिया गया। पुल शुरू होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को घंटों का सफर तय करने के बजाय कुछ ही मिनटों में नदी पार करने की सुविधा मिलेगी। घाट मालिक तमिज़ुद्दीन ने बताया कि सोमवार से चचरी पुल को आम राहगीरों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल को पहले की अपेक्षा काफी चौड़ा और मजबूत बनाया गया है, ताकि दोपहिया वाहनों के साथ चारपहिया वाहन भी आसानी से नदी पार कर सकें। इससे स्थानीय लोगों, किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। विशेषकर स्कूली बच...