किशनगंज, जुलाई 4 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तबलभीठा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा छात्र-छात्राओं को वृक्षों के महत्व और उनसे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रधान शिक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और संतुलित पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक छात्र-छात्रा से अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सुरक्षित शनिवार ...