किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। मां बनना किसी भी महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पड़ाव होता है। इस दौरान महिला के शरीर में होने वाले बदलावों के साथ उसके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी भी जरूरी है, क्योंकि गर्भावस्था में सामने आने वाली कई जटिलताएं शुरुआती चरण में स्पष्ट लक्षण नहीं दिखातीं। ऐसे में समय पर एएनसी (प्रसवपूर्व) जांच, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जोखिम की पहचान मां और गर्भस्थ शिशु, दोनों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है। इसी उद्देश्य से जिले में गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांच के साथ हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी सं...