किशनगंज, जुलाई 15 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के सुंदरबारी मटियारी गांव में सोमवार को चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। डेंगाबस्ती निवासी अंसार आलम की हीरो ग्लैमर बाइक सरपंच के घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने टेढ़ागाछ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में अंसार आलम ने बताया कि वे मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे अपनी पत्नी नैमा खातून के नाम से रजिस्टर्ड बाइक लेकर सुंदरबारी मटियारी में सरपंच मो. अख्तर के यहां किसी जरूरी कार्य से गए थे। उन्होंने बाइक को सरपंच के घर के आंगन के बगल में खरियान के पास खड़ा किया और सामान लेने चले गए。

घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार मात्र पांच-दस मिनट बाद जब वे वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी...