किशनगंज, सितम्बर 26 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को 'बी' समवाय, दिघलबैंक में एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस की समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने की। बैठक में दिघलबैंक थाना के उपनिरीक्षक राजेश कुमार दास, 'बी' समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट मनोज कुमार तथा निरीक्षक (सा.) राजेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : पेट्रोल पंप के पास टोटो पलटा...