किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती गांवों में विकास की संभावनाओं और स्थानीय जरूरतों को समझने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद किया। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-द्वितीय के तहत ठाकुरगंज प्रखंड के राजस्व ग्राम भेंडरानी एवं कोईया में नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से गांव की वर्तमान स्थिति, स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी अपेक्षाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और अपनी आकांक्षाओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गांव के विकास को लेकर सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया गया। जमीनी जरूरतों के आधार पर बनेगी कार्ययोजना यह ...